Badaun News: गोशाला में बीमार गाय की मौत, पहुंची टीम
बदायूं, अक्टूबर 29 -- Badaun News: बिसौली। गांव परवेजनगर अफगना की गोशाला में बीमारी के चलते एक और गाय की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया। एसडीएम प्रियंका गोयल के निर्देश पर तहसीलदार सोनपाल ने गौशाला पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान गोशाला में चोकर उपलब्ध मिला और साफ-सफाई की व्यवस्था भी ठीक पाई गई। ग्रामीणों ने बताया कि गाय पिछले चार-पांच दिनों से बीमार थी। उसका उपचार कराने के लिए आसफपुर से पशु चिकित्सक बुलाए गए थे, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका। मंगलवार रात बीमारी के चलते गाय की मौत हो गई। बुधवार सुबह ग्राम प्रधान प्रेमपाल और सचिव धर्मवीर की मौजूदगी में मृत गाय का अंतिम संस्कार करा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.