बदायूं, जुलाई 22 -- Badaun News: उसावां। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने वार्ड नंबर 10 में अस्थाई गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने बरसात में गोवंशों की उचित देखभाल के निर्देश दिये। विधायक ने गोशाला में गोवंशों को हरा चारा और गुड़ खिलाया। ईओ देवेंद्र प्रताप गौतम को अस्थाई गोशाला में व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा। ओम प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रेमपाल कोहली, दिनेश मिश्रा,राम बहादुर सिंह मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: गौशाला में गंदगी देख भड़के डीएम, बोले- हरा चारा दें, जलभराव और सीसीटीवी की खामियां तुरंत दूर करें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...