बदायूं, अगस्त 31 -- Badaun News: उसावां। एमएफ हाईवे पर ट्रक की टक्कर से दो गोवंशों की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। हादसे के बाद छुट्टा गोवंशों की समस्या को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। मामला फिर गरमा गया है। मामला उसावां थाना क्षेत्र में एमएफ हाईवे का है। शनिवार रात ट्रक की टक्कर से दो गोवंशों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जाम लगाकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि छुट्टा गोवंशों को पकड़कर गोशाला में भेजने को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन हर बार आश्वासन देकर मामला शांत करा दिया गया। हाईवे किनारे बड़ी संख्या में छुट्टा गोवंश घूमते और बैठे रहते हैं। सूचना पर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह मौके पर ...