बदायूं, अक्टूबर 25 -- Badaun News: दातागंज। गोद भराई की रस्म के दौरान लड़की को लेकर की गई टिप्पणी पर दूल्हे की कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिसमें वह घायल हो गया। दूल्हे ने मारपीट करने वालों पर शगुन में मिली अंगूठी और रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के बसेला गांव में गोद भराई की रस्म के दौरान विवाद हो गया। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गोठे गांव निवासी रोहित पुत्र देवपाल रस्म में शामिल होने आया था। वह लघुशंका को गया तो बसेला गांव निवासी युवक ने उसे रोक लिया। आरोप है, युसक ने लड़की के बारे में गलत टिप्पणी की, जिससे उसकी शादी होने वाली है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक व दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। शगुन में मिली अंगूठी और रुपये छीन लिये।घटना...