बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: बदायूं। अखंड सौभाग्य का महापर्व करवाचौथ 29 अक्तूबर को मनाया जायेगा। इस पर्व के आने में कल का दिन शेष है। सुहागिनों के पर्व को लेकर शहर से लेकर देहात के बाजार में बढ़ी रौनक है। बाजार में खरीददारी के लिये महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। करवाचौथ के पर्व के चलते बाजार में इस समय सबसे ज्यादा भीड़ कपड़ों के शोरूम और साड़ियों की दुकानों पर देखी जा रही है। महिलायें करवाचौथ के लिये पारंपरिक लाल, मैरून, गुलाबी और पीले रंग की साड़ियों, आर्कषक डिजायनों के लहंगों और सूट की जमकर खरीदारी कर रही हैं। इसके साथ ही बाजार में इस बार बनारसी एवं गोटा-पत्ती वर्क वाली साड़ियों की मांग सबसे ज्यादा है। नई शादीशुदा महिलायें पारंपरिक लुक के साथ-साथ गूगल से पसंद की गयी साड़ियां खरीद रही हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: करवा च...