Badaun News: गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग, एक झुलसा, लाखों का सामान जला
बदायूं, जुलाई 6 -- Badaun News: बदायूं। गैस सिलेंडर लीक होने के बाद घर में भीषण आग लग गई। आग तेजी से पूरे मकान में फैल गई, जिससे घर में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया और एक व्यक्ति झुलस गया। धमाके की तीव्रता से कमरे के किवाड़ उखड़ गए तथा लिंटर में छेद हो गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसा अलापुर थाना क्षेत्र की सखानूँ नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक में हुआ। यहां रहने वाले रामवीर पुत्र मुरारी लाल के घर गैस सिलेंडर लीक होने के बाद अचानक आग लग गई। परिजनों ने बताया कि रात रामवीर घर के बाहर जाल पर सो रहे थे, जबकि बेटा गौरव, बहू अर्चना और पोती आरवी मकान की छत पर सो रहे थे। सुबह गैस सिलेंडर से गैस लीक होने के बाद आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे घर में फैल गई। आग की लपटों के बीच रामवीर झुलस गए। तेज धमाके से कमरे के दोनों किवाड़ उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.