Badaun News: गुमशुदा सात वर्षीय बालक बरामद
बदायूं, जुलाई 20 -- Badaun News: बिल्सी। पुलिस ने रविवार को सात वर्षीय गुमशुदा बालक को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मोहल्ला संख्या चार निवासी इरफान का सात वर्षीय पुत्र सौफियान रविवार सुबह करीब सात बजे बिना बताए घर से निकल गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पिता ने कोतवाली में सूचना दी। कोतवाल मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम की प्रभारी रचना देशवाल, महिला कांस्टेबल सोनिया, संजना तथा कस्बा फैंटम टीम ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस ने पतारसी और सुरागरसी करते हुए बालक को कस्बा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.