Badaun News: गुधनी गांव के पास सड़क पार करते समय हादसा
बदायूं, अक्टूबर 31 -- Badaun News: बिल्सी। सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को इलाज के लिए बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक चले इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। हादसा बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव गुधनी के पास शाहबाद-बिल्सी हाईवे पर हुआ था। क्षेत्र के गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र माखनलाल अपने धर्मकांटे से पैदल घर लौट रहे थे। गुधनी गांव के पास सड़क पार करते समय बिल्सी की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात डीसीएम ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Badaun News: डीसीएम की टक्कर से घायल वृद्ध की मौत टक्कर लगने से राजेंद्र प्रसाद उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें बिल्सी स्थित सरकारी अस्पताल ले गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.