Badaun News: गुणवत्तापूर्ण एवं रोचक प्रशिक्षण दें ट्रेनर्स: एडीएम
बदायूं, अक्टूबर 11 -- Badaun News: जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए नामित फील्ड ट्रेनर्स के दो बैच का प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना के द्वितीय चरण से संबंधित विभिन्न पहलुओं एवं निर्धारित प्रश्नों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सभी फील्ड ट्रेनर्स को स्व-गणना में अधिकाधिक जनभागीदारी तय करने एवं इसे सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जनगणना के प्रति आमजन को जागरूक करना एवं उनकी सक्रिय सहभागिता तय करना सभी संबंधित कार्मिकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। फील्ड ट्रेनर्स गुणवत्तापूर्ण, रोचक एवं जानकारीपरक प्रशिक्षण प्रदान करें। यह भी पढ़ें- Kannauj News: एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.