बदायूं, अगस्त 4 -- Badaun News: बदायूं। शकील बदायूनी की जयंती के मौके पर द वॉयस ऑफ यूथ के कार्यकर्ताओं ने उनी प्रतिमा को साफ किया। घंटा घर स्थित पार्क की भी सफाई की। संस्था के संस्थापक आमिर सुल्तानी ने कहा कि शकील बदायूं बदायुनी जैसी शख्सियत सर्दियों में पैदा होती है उनका लिखा हुआ गीत इंसाफ की डगर पर बच्चों दिखाओ चलकर, हमेशा प्रासंगिक रहेगा इसको सुनकर नौनिहालों के मन में देश प्रेम के अंकुर फूटते हैं। इसी प्रकार अपनी आजादी को हम हरगिज मिटा सकते नहीं ....। संस्था सदस्य नितिन गुप्ता ने कहा कि ऐसे महान इंसान को उसी के शहर में कुछ नहीं मिला बदायूं में बने किसी भी चौराहे का नाम उनके नाम से होना चाहिए यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अरशद रसूल, शहबाज हुसैन, जिया उल हक (सोहेल सैफी), समीर खान मौजूद रहे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...