Badaun News: गाली-गलौज और तानों से खफा दोस्त ने चाकू से गला रेतकर की थी हत्या
बदायूं, नवम्बर 24 -- Badaun News: दोस्त की गाली-गलौज और तानों से परेशान युवक ने उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। करीब 15 दिन पहले हुई इस वारदात का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। सहसवान कोतवाली क्षेत्र में टेढ़ाघाट पुल के पास फैजुर्रहमान के खेत में आठ नवंबर को एक अज्ञात युवक का शव मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। बाद में मृतक की पहचान मोहल्ला पट्टी यकीन निवासी भूरे पुत्र इस्माईल के रूप में हुई। उसके बेटे फहीम ने थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चांद मियां के खाली प्लाट से रिजवान पुत्र असफाक निवासी मोहल्ला पट्टी यकीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.