बदायूं, जुलाई 13 -- Badaun News: बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के गांव गदगांव निवासी रमेश चंद्र पुत्र राजपाल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 11 जुलाई की सुबह करीब चार बजे गांव के सन्तोष पुत्र सौराज, शनि पुत्र श्याम सिंह और सुखदेव पुत्र श्रीराम उसके दरवाजे पर पहुंचे और उसे व उसकी बेटी को गालियां देने लगे। विरोध करने पर तीनों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिससे उसके शरीर पर चोटें आईं। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: युवक की पुरानी रंजिश में पिटाई, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...