Badaun News: गांव में 21 नहीं 28 डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप
बदायूं, अगस्त 21 -- Badaun News: जगत ब्लॉक क्षेत्र के गांव बीबीपुर में डेंगू के 21 मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से हिल गया। एक साथ इतने मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा बीबीपुर गांव की ओर दौड़ा। गांव में सर्दी, जुकाम, बुखार वाले मरीजों की जांच की गई। इस दौरान डेंगू के 28 केस सामने आए हैं। सर्दी, जुकाम, बुखार के 198 मरीजों के सैंपल लिए गए। गांव में मच्छरजनित बीमारियों के ज्यादा मरीज मिलने की वजह से वहां विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जाने के भी निर्देश दिए गए। जगत ब्लॉक के गांव बीबीपुर में सर्दी, जुकाम, बुखार के हर घर में मरीज हैं। यहां पर बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा बढ़ने पर निजी चिकित्सकों ने उनको सलाह दी कि वह जांच कराएं। जांच रिपोर्ट जब सामने आई तो सभी हैरत में पड़ गए। जांच रिपोर्ट आई तो पता चला कि 21 मरीजों के अंदर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.