बदायूं, अगस्त 23 -- Badaun News: गंगा एवं रामगंगा नदी में जलवृद्धि के बाद बाढ़ का पानी गांवों में घुस गया है। इससे बाढ़ प्रभावित गांवों में हाहाकार मचा हुआ है। गंगा नदी में जलस्तर खतरे के निशान से 16 सेमी ऊपर चल रहा है। उसहैत क्षेत्र के कदम नगला में पांच घर कटान की भेंट चढ़ गये हैं। यहां शेष बचे घरों को लोगों ने स्वयं ही तोड़कर ईंट निकालना शुरू कर दिया है। ग्रामीण सुरक्षित स्थान के लिये पलायन कर रहे हैं। पहाड़ों एवं मैदानी क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते डैम फुल हो रहे हैं, ऐसे में सहायक नदियों में बढ़ाकर पानी छोड़ा जा रहा है। हरिद्वार, बिजनौर, नरौरा से गंगा नदी में डिस्चार्ज बढ़ने के बाद उफान आ गया है। इससे जिले की तीन तहसील सदर, दातागंज, सहसवान के 36 गांव बाढ़ की चपेट में आ गये हैं। इससे ग्रामीण परेशान हैं। जलवृद्धि के चलते उसहैत क्षेत...