बदायूं, अगस्त 10 -- Badaun News: नगर पालिका परिषद की मुख्य सड़कें एवं गलिया सकरी हो गयी हैं। इसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़कों एवं गलियों से अतिक्रमण साफ कराने की मांग की है। नगर पालिका की अनदेखी के चलते लोग घर बनाने के दौरान सड़क पर रैंप एवं सीढ़ियां बनाते हैं, जिससे सड़क एवं गलियां सकरी हो गयी हैं। इससे लोगों के वाहन नहीं निकल पाते हैं। सकरी गलियों में नगर पालिका के कचरा वाहन तक नहीं पहुंचते हैं। लोगों का कहना है सड़क एवं गलियों में किया गया यह निर्माण केवल असुविधा का विषय नहीं बल्कि सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन है। उत्तर प्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1916 के तहत यह कृत्य स्पष्ट रूप से दंडनीय व नियम विरुद्ध है, लेकिन नगर पालिका परिषद की लापरवाही के कारण नगर पालिका में कोई नियम कानून नहीं चल रहा ...