Badaun News: गलत दिशा में वाहन चलाने पर 36 के चालान
बदायूं, नवम्बर 30 -- Badaun News: बदायूं। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के तहत सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से 15 वें दिन परिवहन विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन एवं प्रशासन हरिओम गौतम ने गलत दिशा में वाहन चलाने पर 36 वाहनों के चालान काटे। इसके अतिरिक्त बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर 42 चालान किये। एआरटीओ ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित दिशा में ही वाहन चलाएं, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.