बदायूं, अगस्त 4 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। जिले में पिछले कुछ वर्षों में हड्डी रोगियों की संख्या काफी बढ़ी है। यहां जिला अस्पताल से लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज तक रोजाना बढ़ी संख्या में हड्डी रोगी पहुंच रहे हैं। हैरत की बात तो यह है कि अब हड्डी रोगियों में बढ़ी संख्या युवाओं की है। युवाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए हड्डी रोग विशेषज्ञ भी चिंतित हैं। हालांकि यहां मेडिकल कॉलेज में इसपर रिसर्च नहीं हुआ है, लेकिन यह जरूर बताया जा रहा है कि गलत खानपान और योगा न करने वालों में हड्डी रोग बढ़ रहे हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञों की मानें तो मौजूदा दौर में 30 साल के बाद युवाओं में हड्डी की तमाम बीमारियां देखने को मिल रही हैं। व्यस्तम जिंदगी में खुद को समय न देने वालों में सबसे पहले सर्वाइकल, एंकुलाइजिंग स्पांडलाइसिस, गठिया जैसी गंभीर बीमारियां देखन...