बदायूं, जुलाई 28 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। जिले में कई दिनों की उमस भरी गर्मी के बाद अचानक तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। शहर से लेकर देहात तक हुई झमाझम बारिश की वजह से बिजली सप्लाई भी ठप हो गई। दोपहर बाद अचानक मौसम बदलने के साथ ही आसमान में काले बादल छाए और ठंडी हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब साढ़े चार घंटे तक हुई झमाझम बारिश के बाद हर ओर जलभराव हो गया। कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को इस बारिश से सुकून मिला तो ठंडी हवाएं चलने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। फिलहाल देर रात तक कई इलाकों में बारिश सिलसिला जारी रहा। जिले में कई दिनों से बारिश न होने की वजह से उमस भरी गर्मी बढ़ती ही जा रही थी। उमस की वजह से लोग काफी परेशान थे। उमस भरी गर्मी से लोग घरों के अंदर काफी परेशान थे। करीब आठ दिन से रोजाना सु...