Badaun News: गन हाउस में विस्फोट, तीन लोगों के झुलसे
बदायूं, अक्टूबर 12 -- Badaun News: बदायूं। इस्लानगर कस्बे में मेन बस स्टैंड चौराहे के पास स्थित शिवम गन हाउस में साफ-सफाई के दौरान विस्फोट हो गया। हादसे में तीन लोगों के झुलसने की आशंका है। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए चंदौसी रेफर किया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कस्बे में मेन बस स्टैंड चौराहे के निकट शिवम गन हाउस में सोमवार को साफ-सफाई के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे में थाना क्षेत्र के गांव सिठौली निवासी अमित पुत्र संजय सिंह घायल हो गया। शुरुआती जानकारी में तीन लोगों के झुलसने की आशंका जताई जा रही है। इनमें एक की हालत गंभीर बताई गई है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए चंदौसी रेफर किया गया है। घटना के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.