बदायूं, जुलाई 10 -- Badaun News: कुंवरगांव, संवाददाता। तेज रफ्तार बाइक गड्ढे में उछलने से पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसा कुंवरगांव थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस वे के पास हुआ। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी कमलेश 51 वर्ष पत्नी कमल सिंह बुधवार शाम बरेली जिले के आंवला से अपनी बहन के बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थीं। गंगा एक्सप्रेस वे के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक अचानक गड्ढे में उछल गई। इससे कमलेश सड़क पर गिर पड़ीं। आसपास के लोगों की मदद से परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद कमलेश को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि कम...