बदायूं, अगस्त 31 -- Badaun News: बदायूं। गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबे युवक का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका। पुलिस, गोताखोर, फ्लड पीएसी और एसडीआरएफ की टीमें नदी में लगातार तलाश कर रही हैं। घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर आगे तक खोजबीन की गई, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के शुकराघाट गंगा घाट पर रविवार को स्नान के दौरान उघैती थाना क्षेत्र के गांव सलामतपुर के रहने वाले करीब 25 वर्षीय बृजेश पुत्र भूरे गहरे पानी में डूब गए थे। वह जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव विचोला के रहने वाले अपने साथी मल्लू पुत्र रक्षपाल के साथ गंगा स्नान करने पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- Badaun News: स्नान करते समय गंगा में डूबा युवक, तलाश जारी स्नान के दौरान बृजेश अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथी मल्लू ने उन्हें बचाने का प्रयास क...