Badaun News: गंगा में डूबे युवक का तीसरे दिन तीन किलोमीटर दूर मिला शव
बदायूं, सितम्बर 23 -- Badaun News: उसहैत, संवाददाता। गंगा नदी में डूबे युवक का तीसरे दिन घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर शव मिला। 20 सितंबर को दल नगला के पास तीन युवक गंगा में डूब गए थे। दो युवकों को चरवाहों ने सुरक्षित निकाल लिया था, जबकि रामू का पता नहीं चला था।
घटना का विवरण बुधवार को पथरामई के निकट शव मिला। थाना क्षेत्र के गांव दल नगला निवासी अमित कुमार पुत्र वीर सिंह, रामू पुत्र पेशकार और सचिन पुत्र विनोद कुमार 20 सितंबर को छुट्टा गोवंशों को भगाने के लिए गंगा किनारे गए थे। गायों के पीछे तीनों गंगा नदी में उतर गए और गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद चरवाहों ने किसी तरह अमित और सचिन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि रामू गंगा की धारा में डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लड पीएसी की मदद से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.