बदायूं, सितम्बर 13 -- Badaun News: गंगा नदी के जलस्तर में उफान कम हो गया है, लेकिन गंगा पार के छह गांवों एवं इस पार के सात गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। जिसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जटा जाने वाली पुलिया के ऊपर से दो-दो फिट पानी चल रहा है, ऐसे में इधर से निकलना खतरे से खाली नहीं है। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद गिरावट शुरू हो गयी है। 24 घंटे के भीतर शनिवार को 27 सेमी की जलस्तर में गिरावट दर्ज की गयी है, इसके बाद नदी में जलस्तर खतरे के निशान से 11 सेमी नीचे पहुंच गया है। जलस्तर कम होने के बाद सदर, दातागंज, सहसवान तहसील के 36 गांवों में बाढ़ का दंश कम होना शुरू हो गया है, लेकिन उसहैत क्षेत्र में गंगा पार के गांव ठकुरी नगला, जटा, प्रेमी नगला, जसवंत नगला, दल नगला, रैपुरा, कदम नगला एवं इस पार के गांव बल...