Badaun News: गंगा नदी के जलस्तर में सात सेमी की गिरावट, खतरा टला
बदायूं, जुलाई 26 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। गंगा एवं रामगंगा नदी में जलस्तर वृद्धि के बाद शनिवार से गिरावट शुरू हो गयी। 24 घंटे के भीतर सात सेमी की जलस्तर में गिरावट दर्ज की गयी है। इससे फिलहाल बाढ़ का खतरा टल गया है। बाढ़ आने पर सदर, दातागंज, सहसवान तहसील क्षेत्र के कुल 36 गांव प्रभावित होते हैं। हरिद्वार, बिजनौर, नरौरा से गंगा नदी में डिस्चार्ज कम होने के बाद जलस्तर में गिरावट आयी है, लेकिन फिलहाल स्थिति स्थिर है। जलस्तर कम होने की वजह से उसहैत एवं सहसवान क्षेत्र में निचले इलाके में बसे गांवों की ओर बढ़ रहा पानी कल से कम होना शुरू हो जायेगा। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: गंगा उफान की ओर, 15 सेंटीमीटर जलस्तर और बढ़ा वहीं सहसवान क्षेत्र के गांव भी बाढ़ से दूर हैं, लेकिन तहसील प्रशासन बाढ़ को लेकर पूरी तरह से सर्तक है। बाढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.