Badaun News: गंगा एक्सप्रेस वे पर हादसा, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत
बदायूं, अक्टूबर 17 -- Badaun News: बदायूं। इस्लामनगर क्षेत्र में चंदौई कपरोल टोल टैक्स के निकट शुक्रवार देर रात दो बजे के समीप हादसा हो गया। हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनीयर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुलेट सवार रात को काम खत्म कर घर लौट रहा था तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मृतक घर का इकलौता बेटा था। हादसे में बेटे की जान जाने की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पता लगाया जा सके और कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- Orai News: हाइवे पर तेज़ रफ़्तार वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.