Badaun News: खोखे का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी
बदायूं, अगस्त 30 -- Badaun News: बिल्सी। नगर के अंबियापुर चौराहा पर बीती रात चोरों ने खोखे का ताला तोड़कर उसमें रखा करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। गांव अंबियापुर निवासी राजेंद्र पुत्र रामबाबू ने बताया कि वह रोजाना की तरह खोखा बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह करीब सात बजे जब वह खोखे पर पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे। अंदर रखा सामान गायब था। खोखे के पीछे गुल्लक पड़ी मिली। राजेंद्र के अनुसार, उन्होंने शुक्रवार को ही खोखे के लिए सामान खरीदा था। उनका आरोप है कि चोर करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी लेने के साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Amroha News: पुलिस पिकेट से चंद कदम की दूरी पर दो दुकान-मकानों से नकदी-आभूषण चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.