Badaun News: खेत पर गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत
बदायूं, अक्टूबर 20 -- Badaun News: बदायूं। खेत पर काम करने गए व्यक्ति की ट्यूबवेल पर मौत हो गई। देर रात उसका शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिलने से हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के जरीफपुर गढ़िया गांव के रहने वाले बांकेलाल पुत्र प्यारेलाल सोमवार शाम अपने खेत पर काम करने गए थे। देर रात वह अपने ट्यूबवेल पर मृत अवस्था में मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। बांकेलाल के शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं मिले। इस कारण उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।बांकेलाल की मौत की जानकारी मिलने पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.