बदायूं, सितम्बर 1 -- Badaun News: खेत के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि एक पक्ष ने छतों पर चढ़कर दूसरे पक्ष के घर पर ईंट-पत्थर बरसाए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव लोहरपुरा का है। यहां की रहने वाली छत्रवती ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गांव के चार लोगों पर खेत के बंटवारे को लेकर विवाद करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जमीन के बंटवारे को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था, जिसके बाद गांव के लोगों और रिश्तेदारों ने पंचायत कर दोनों पक्षों में समझौता कराया था। पंचायत में जमीन का हिस्सा अलग करते हुए सीमा तय करने के लिए मेड़ बनाई गई और पत्थर के खंभे लगाए गए थे। आरोप ह...