बदायूं, अगस्त 15 -- Badaun News: मूसाझाग। थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मद नगर सुलरा में खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि मेड़ काटने का विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और फावड़े से हमला कर दिया। मारपीट में एक व्यक्ति के सिर में चोट लग गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि गांव निवासी लाखन ने तहरीर देकर बताया कि पांच अगस्त को उसके खेत की मेड़ उसके भाई मुन्ने ने काट दी थी। छह अगस्त की शाम करीब सात बजे लाखन ने मुन्ने से मेड़ काटने का कारण पूछा। इसी दौरान धर्मेंद्र मौके पर पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर धर्मेंद्र, महेंद्र, रीता और गंगा देवी ने कथित तौर पर लाठी-डंडे और फावड़े से लाखन के साथ मारपीट की।हम...