बदायूं, अगस्त 18 -- Badaun News: नगर की सीएचसी पर प्रसूता की मौत खून की कमी से हुई थी। इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने भी जांच की दिशा बदल दी है। पुलिस इस मामले में तहरीर न मिलने की बात कह रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव कोट रतनपुर निवासी मनोज श्रीवास्तव की 23 वर्षीय पत्नी अर्चना की प्रसव के बाद हालत बिगड़ गई थी। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां इलाज के दौरान अर्चना की मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद मृतका के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर रोड जाम कर दिया। पुलिस ने पहुंचने के बाद आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। बाद में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सोमवार को पोस्टमार्टम रि...