Badaun News: खाना खाने से सात छात्राओं की हालत बिगड़ी
बदायूं, अगस्त 16 -- Badaun News: दातागंज तहसील क्षेत्र के गांव समरेर स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय में खाना खाने के बाद सात छात्राओं की हालत बिगड़ गई। सभी छात्राओं को आनन-फानन में सीएचसी दातागंज में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच छात्राओं के परिजन उनको निजी अस्पताल में ले गए, जबकि दो को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामला की जानकारी मिलने के बाद डीएम अवनीश कुमार राय ने जांच के आदेश दिए। डीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार ने विद्यालय पहुंचकर जांच शुरू की है। शनिवार की रात समरेर स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय में रात का खाना बना था। खाना छात्राओं को दिया जा रहा था। शनिवार की रात भीषण गर्मी थी, इस बीच पंखा भी नहीं चल रहे थे। भीषण गर्मी में छात्राओं ने खाना खाया। खाना खाने के बाद एक के बाद ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.