बदायूं, अक्टूबर 29 -- Badaun News: बदायूं। जिले में तैनात पांच दरोगा इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत हुए हैं। बुधवार को पुलिस लाइन में एसएसपी अंकिता शर्मा ने सभी पदोन्नत पुलिसकर्मियों की वर्दी पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी लगन, निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। पदोन्नति पाने वालों में उघैती के थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह, मुजरिया के थानाध्यक्ष नीरज कुमार, उझानी थाने में तैनात कैलाश चंद्र, उसहैत थाने में तैनात अश्वनी कुमार और लखनऊ में यूपीपीसीएल में तैनात धर्मेंद्र सिंह शामिल हैं। इंस्पेक्टर बनने पर सभी पुलिसकर्मियों में उत्साह रहा।इस मौके पर एसएसपी ने पदोन्नत अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: निरीक्षक बने दरोगाओं को लगाया स्टार उन...