Badaun News: खसरा संक्रमितों के गांव दूसरे दिन भी हुआ टीकाकरण
बदायूं, अक्टूबर 11 -- Badaun News: कादरचौक क्षेत्र के गांव दीनपुर में खसरा संक्रमित केस सामने आने के बाद गांव में पांच साल तक के सभी बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। गांव में वैक्सीनेशन के लिए चिंहित किए गए सभी बच्चों को दूसरे दिन वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ ही कई बच्चों को विटामिन ए की ड्राप पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में निगरानी कर रही है। कटरी के कई गांवों में खसरा फैला तो यहां चार सगे भाई बहनों की मौत भी खसरा बुखार से हुई। हालांकि बार्डर क्षेत्र पर बसे गांव में जहां खसरा और बुखार से बच्चों की मौत हुई वह कासगंज जिले में आते हैं। इसके साथ ही स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खसरा पर रोकथाम के लिए कादरबाड़ी गांव के मजरा दीनपुर में बच्चों की स्क्रीनिंग की तो पता चला कि पांच बच्चों में खसरा के लक्षण थे।इनके सैंपल लखनऊ भेजे गए जिसमें स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.