बदायूं, सितम्बर 24 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। वाहन खराब होने पर सड़क किनारे खड़े किए गए वाहन के चोरी होने के मामले में न्यायालय के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि चालक मिस्त्री की तलाश में गया था और लौटने पर वाहन मौके से गायब मिला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण बरेली जिले के हरूनगला ग्रेटर ग्रीन पार्क के रहने वाले दीपक चौधरी वाहन मालिक हैं और वाहन चालक विपिन कुमार के जरिये किराये पर चलवाते हैं। 12 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे विपिन वाहन लेकर बरेली से बदायूं-बजीरगंज-बिसौली होते हुए संभल जा रहा था। रात मेहरा वनकोटा गांव से वजीरगंज की ओर करीब दो किलोमीटर आगे वाहन का तापमान अचानक बढ़ गया। चालक ने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर जांच की, लेकिन खराबी का पता नहीं चला। इसके बाद वह वाहन लॉक क...