Badaun News: खतरे के निशान से छह सेमी ऊपर गंगा में जलस्तर
बदायूं, सितम्बर 30 -- Badaun News: उसहैत, संवाददाता। तीन दिन मैदानी एवं पहाड़ी इलकों में हुयी झमाझम बारिश के बाद गंगा नदी में उफान आ गया है। मंगलवार के लिये गंगा नदी में जलस्तर खतरे के निशान से छह सेमी ऊपर पहुंच गया। इससे सदर, दातागंज, सहसवान तहसील के 36 गांवों के लिये फिर से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बीते तीन दिन लगातार हुयी बारिश ने नदियों के जलस्तर में उफान ला दिया है। गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ते हुये खतरे के निशान से छह सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। पहाड़ों पर हुयी भारी बारिश के चलते हरिद्वार, बिजनौर, नरौरा बैराज से बढ़ाकर पानी छोड़ा गया है, जिससे उसहैत, सहसवान में नदी किनारे बसे गांवों को बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।मंगलवार यह भी पढ़ें- Meerut News: गंगा के जलस्तर में गिरावट से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.