Badaun News: कोटेदार पर किशोर का गला दबाकर कुत्ते से कटवाने का आरोप
बदायूं, अगस्त 13 -- Badaun News: बदायूं। राशन की पर्ची लेने गए 14 वर्षीय किशोर से मारपीट, उसका गला दबाने और पालतू कुत्ते से दोनों पैरों में कटवाने का आरोप लगा है। आरोप है कि किशोर के घर पहुंचने के बाद कोटेदार वहां भी पहुंच गया और उसकी मां से मारपीट की। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव जाफरपुर निवासी राजेश्वरी ने गांव के कोटेदार पर अपने 14 वर्षीय बेटे प्रिंस के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, नौ अगस्त को उसने बेटे को राशन की पर्ची निकलवाने के लिए कोटेदार के पास भेजा था। आरोप है कि कोटेदार नशे की हालत में था। पर्ची निकालने की बात कहने पर वह आगबबूला हो गया और किशोर से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि कोटेदार ने किशोर का गला भी दबाया। इसके बाद पालतू कुत्ते से उसके दोनों पैरों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.