Badaun News: कैली गांव में फैला बुखार, झोलाछाप कर रहे घर-घर इलाज
बदायूं, सितम्बर 29 -- Badaun News: सदर तहसील क्षेत्र के कैली गांव में अब बुखार फैला है। बुखार से हर घर में मरीज तप रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई टीम नहीं भेजी गई है। इस वजह से मरीज झोलाछापों से ही इलाज करा रहे हैं। झोलाछाप गांव में जाकर घर-घर इलाज कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बुखार के 100 से ज्यादा मरीज हैं। ग्रामीणों ने कई बार स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इस तरह से उनको सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वह सभी झोलाछापों के ही सहारे हैं। जिले में काफी समय से बुखार फैला हुआ है। जगत, समरेर, दातागंज, वजीरगंज ब्लॉक बुखार प्रभावित हैं जहां बड़ी संख्या में मरीज सामने आए हैं। वजीरगंज ब्लॉक के गांव मीरापुर और जगत ब्लॉक के गांव खिरिया रहलू में चार दिन पहले तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.