Badaun News: केवट संवाद और भरत मिलाप का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
बदायूं, अक्टूबर 28 -- Badaun News: बिसौली, संवाददाता। आदर्श रामलीला कमेटी बिसौली के रंगमंच पर राम-केवट संवाद और भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के प्रति केवट की भक्ति और भरत-राम के मिलन का प्रसंग देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम और जय भरत के जयकारों से गूंज उठा।राम-केवट संवाद में राम की भूमिका निभा रहे अरविंद तिवारी और केवट बने रामानंद तिवारी ने सजीव अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। राधेश्याम रामायण की चौपाइयों के साथ केवट द्वारा प्रभु श्रीराम के चरण पखारने के दृश्य ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। वहीं भरत मिलाप में भरत बने ब्रजेश शाक्य और शत्रुघ्न की भूमिका निभा रहे कृष्णा ठाकुर ने भ्रातृप्रेम और त्याग की भावना को जीवंत किया।अरविंद तिवारी ने कहा कि केवट संवाद सच्ची भक्ति और समानता का संदेश देत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.