बदायूं, जुलाई 22 -- Badaun News: कछला। उझानी कोतवाली नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच निवासी प्रदीप शर्मा पुत्र हरीशंकर शर्मा की बाइक सोमवार रात घर के बाहर से चोरी हो गई। सुबह उठने पर बाइक गायब मिली तो परिजनों ने तलाश शुरू की। कुछ देर बाद बाइक घर से कुछ दूरी पर खेत में पड़ी मिली। प्रदीप शर्मा का कहना है कि चोर बाइक लेकर भाग रहे थे, लेकिन उनके पालतू कुत्ते पीछे पड़ गए। कुत्तों के डर से चोर बाइक खेत में छोड़कर फरार हो गए। उधर, रात गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवारों का पीछा किया। दोनों युवक बाइक छोड़कर गलियों में भाग निकले। यह भी पढ़ें- Hajipur News: सोमवार की रात मवेशी (गाय) चोरी पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...