बदायूं, जुलाई 14 -- Badaun News: इस्लामनगर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव जगदीशपुर में मारपीट के दौरान हुई कुंवरपाल की मौत के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। जबकि मुकदमे में नामजद दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। यह भी पढ़ें- Madhepura News: दिलखुश हत्याकांड में अब तक गिरफ्तारी नहींहत्या का कारण इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव जगदीशपुर में शनिवार सुबह करीब दो वर्ष पुराने क्रिकेट खेलने के विवाद की रंजिश में दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। आरोप है कि मोर सिंह, उसका पुत्र रामखिलाड़ी, वेदवती, अनार देई और हरकिशन ने खेत जा रहे 45 वर्षीय कुंवरपाल पुत्र छेदलाल को रास्ते में घेर लिया। जान बचाने के लिए कुंवरपाल अपने ...