बदायूं, अक्टूबर 22 -- Badaun News: बदायूं। उप कृषि निदेशक सभागार में किसान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें कृषि, ऊर्जा, पशुपालन, सिंचाई, मत्स्य, नलकूप, गन्ना एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों ने किसानों क समस्यायें सुनी। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रबी सीजन में सरसों, मटर, मसूर, चना एवं गेहूं का राजकीय बीज प्राप्त करने के इच्छुक किसान अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र के माध्यम से विभागीय पोर्टल पर बुकिंग करा सकते हैं। चयन होने के बाद ही किसानों को राजकीय कृषि बीज भंडार से बीज उपलब्ध कराया जायेगा। करौलिया निवासी नरवेश सिंह ने रहेड़िया एवं सैदपुर सहकारी समितियों पर डीएपी की उपलब्धता के संबंध में जानकारी मांगी, जिस पर एआर कोऑपरेटिव द्वारा विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Pilibhit N...