Badaun News: किसानों पर आफत बनकर बरस रहे मेघा
बदायूं, सितम्बर 27 -- Badaun News: जिले में दो दिन से लगातार हो रही बारिश अब किसानों पर आफत बनकर बरस रही है। वजह है कि इस वक्त धान की फसल लगभग तैयार हो चुकी है और गन्ना भी तैयार है। ऐसे में तेज हवाओं के साथ लगातार हो रही बरसात से सभी फसलों में नुकसान है। तेज हवाओं की वजह से धान पूरी तरह से खेतों में गिर चुका है तो गन्ने का भी यही हाल है। इसके अलावा मिर्च की फसल तैयार होने वाली थी और उसपर आने वाला मिर्ची का फूल तेज हवाओं और बरसात में गिर गया। गोभी, टमाटर की पौध को भी काफी नुकसान हुआ है। इससे सभी किसान काफी चिंतित हैं। उनका कहना है कि सीजन की इस तेज मूसलाधार बारिश से उनकी फसल नष्ट हो गई। यह भी पढ़ें- चक्रवात अर्णव के प्रभाव से भारी बारिश, फसलों और सब्जियों पर संकटबरसात का प्रभाव शुक्रवार की रात से शुरू हुई बरसात शनिवार को भी लगातार होती रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.