Badaun News: किशोरी प्रकरण में वीडियो वायरल होने पर एसएसपी से शिकायत
बदायूं, अगस्त 7 -- Badaun News: बिसौली। करीब एक पखवाड़ा पहले युवक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन अब एक वायरल वीडियो ने पूरे प्रकरण को नया मोड़ दे दिया है।वायरल वीडियो में एक क्षेत्र पंचायत सदस्य आरोपी युवक से लगातार बातचीत करता सुनाई दे रहा है। वीडियो के अनुसार वह युवक को किशोरी को लेकर और दूर भाग जाने की सलाह देता है। इतना ही नहीं, वह किशोरी के परिजनों पर शादी के लिए दबाव बनाने की बात भी करता सुनाई दे रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बावजूद पुलिस ने अभी तक संबंधित क्षेत्र पंचायत सदस्य से कोई पूछताछ नहीं की और न ही उसकी भूमिका की जांच की है। किशोरी के पिता ने एसएसपी से शिकायत कर वायरल वीडियो की सत्यता की जांच, प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.