बदायूं, जुलाई 5 -- Badaun News: सहसवान। क्षेत्र में एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो जुलाई की शाम उसकी नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी। परिवार के लोग खेत पर गए हुए थे। घर लौटने पर किशोरी नहीं मिली। काफी तलाश के बाद किशोरी अमित के साथ बरामद हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अमित नामक युवक किशोरी को अपने साथ ले गया था। तहरीर में कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...