बदायूं, सितम्बर 5 -- Badaun News: क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली किशोरी को बहला-फुसलाकर दो चचेरे-तहेरे भाई अपने साथ ले गए। किशोरी की मां ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस किशोरी और आरोपियों की तलाश कर रही है। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय लड़की घर पर अकेली थी। परिवार के लोग काम से कस्बे में गए थे। इसी दौरान वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव वीरमपुर निवासी गौतम अपने चचेरे भाई धर्मेंद्र के साथ बाइक से उसके घर आ गया। दोनों उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...