Badaun News: कार न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला
बदायूं, नवम्बर 3 -- Badaun News: अतिरिक्त दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट कर जेवर छीनने और घर से निकालने का आरोप लगा है। एसएसपी के आदेश पर मुजरिया पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुजरिया थाना क्षेत्र के भीकमपुर हरदोपट्टी गांव निवासी नुजहत पुत्री नवी अहमद के मुताबिक, उसकी शादी करीब एक साल पहले जरीफनगर क्षेत्र के भोगाजीत नगरिया निवासी फरमान से हुई थी। आरोप है कि पति फरमान, ससुर फिरासत, सास जरीना, देवर अरमान व सलमान और ननद मुस्कान कार की मांग को लेकर उसे ताने देते थे। नुजहत ने बताया कि तीन फरवरी 2026 को थाने में समझौता होने के बाद ससुरालीजन उसे विदा कराकर ले गए थे, लेकिन 15 दिन बाद फिर उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोप है कि 20 फरवरी की रात सभी ने लाठी-डंडों और लात-घूंसो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.