बदायूं, सितम्बर 24 -- Badaun News: उझानी। नगर के बस स्टैंड पर अनियंत्रित हुई कर की टक्कर से बाइक सवार दंपति और स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया। बाद में अनियंत्रित कार खड़े लोडर वाहन से टकरा गई। कार को मौके पर पहुंची पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बुधवार की दोपहर इलाके के गांव बसोमा निवासी सुबोध अपनी पत्नी कुसुम के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे तभी बदायूं की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक और पीछे चल रही स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दंपति और उझानी निवासी स्कूटी सवार कन्हैया लाल घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- Chapra News: कार ने ऑटो में मारी टक्कर,चालक सहित दो घायल जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...