बदायूं, अगस्त 12 -- Badaun News: बदायूं। कार की टक्कर से गाय की मौत के बाद सरकारी डॉक्टर पर भीड़ के हमले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में कई लोग डॉक्टर को पीटते व कार पलटते नजर आ रहे हैं। घटना के कुछ घंटे बाद चार लोगों पर केवल शांति भंग की कार्रवाई हुई। सवाल यह है कि पुलिस की मौजूदगी में हुई मारपीट में डॉक्टर की जान चली जाती तो जिम्मेदारी किसकी होती। दरअसल मंगलवार को अलापुर थाना क्षेत्र के बिचपुरी के पास उसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात रहे एमओआईसी डॉ. राहुल सिद्धार्थ कार से बदायूं आ रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की टक्कर से गाय की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने उनकी कार को चारों तरफ से घेर लिया और उसे पलटने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में डॉक्टर को कार से बाहर निकाला गया और कई ...