बदायूं, अगस्त 6 -- Badaun News: बदायूं। कार की टक्कर में घायल ई-रिक्शा चालक की इलाज के लिए बरेली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। चालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुजरिया थाना क्षेत्र के मुजरिया चौराहे स्थित कछला रोड पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में घायल ई-रिक्शा चालक रामकुमार 70 वर्ष पुत्र बनवारी लाल, निवासी गांव सगराय, की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह ई-रिक्शा से खाद लेने मुजरिया आए थे और वापस घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- Badaun News: खड़े ई-रिक्शा में कार की टक्कर, दो छात्र समेत चालक घायल चौराहे के पास उनके ई-रिक्शा में गांव के ही गोपाल पुत्र आनंद और अंकित पुत्र प्रेमपाल, जो छात्र हैं, बैठे थे। इ...