बदायूं, अगस्त 2 -- Badaun News: कादरचौक, संवाददाता। क्षेत्र में सावन माह के पावन अवसर पर शनिवार को प्रसिद्ध ककोड़ा देवी मंदिर से पटना देवकली मंदिर को कांवड़यात्रा रवाना हुई। यहां से बड़ी संख्या में कांवड़िया बम-बम भोले के जयकारों के साथ रवाना हुए। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा इलाका भगवान भोले की भक्ति में सराबोर दिखा। शिवभक्तों ने हाथों और कंधों पर गंगाजल से भरी कांवड़ लेकर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कांवड़यात्रा में भाग लिया। यात्रा निर्धारित मार्ग से होती हुई पटना देवकली मंदिर पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक कर परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- शिवभक्तों का जत्था सुल्तानगंज व देवघर के लिए रवाना पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और शिव भजनो...